राष्ट्रपिता की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

 

अम्बिकापुर/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में प्रातः 10.30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, यूथ इंटक, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कहा है। यह जानकारी कांग्रेस के मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा ने दी।