मिल-जुलकर की सफाई, साइलेंट वर्क सम्मानित

रायपुर

जेसीआई रायपुर संस्कार ने बुधवार को सेल्यूट टू साइलेंट वर्क का आयोजन किया। इसके तहत संस्था ने नगर निगम के सहयोग से बस स्टैंड की सफाई की। क्लब के मेंबर्स ने भी झाड़ू उठाकर सफाई की। आसपास के लोगों को पंपलेट के जरिए सफाई के लिए अवेयर भी किया। लोगों को समझाया गया कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी का कर्तव्य है कि वे अपने आसपास का एरिया साफ रखें। कचरा हमेशा डस्टविन में फेंकें। जिस दिन सभी ये बात समझ जाएंगे उस दिन हमारा शहर भी क्लीन हो जाएगा।

इस दौरान संस्था ने ऐसे 10 लोगों का सम्मान किया, जो हमेशा पर्दे के पीछे रहकर दूसरों की मदद करते हैं। इसमें सफाई कर्मचारी शामिल रहे। इनकी वजह से ही हमे आसपास साफ एरिया मिलता है। इस दौरान संस्था के मुकेश गुप्ता, बजरंग, कपिल और राजेश सहित अन्य शामिल हुए।