छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा कल….

अम्बिकापुर 07 जून 2014
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 जून को आयोजित है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय पाली में अभिक्षमता परीक्षा होगी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अम्बिकापुर में 5517 परीक्षार्थी के लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है।
निरीक्षण हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन अम्बिकापुर के सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेश सिंह राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के पर्यवेक्षक होंगे। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अम्बिकापुर के कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. अमूले शासकीय राजमोहनी देवी कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर के, रोजगार अधिकारी अम्बिकापुर श्री एस.पी. त्रिपाठी शासकीय पाॅलेटेक्निक काॅलेज अम्बिकापुर के, उपसंचालक पंचायत अम्बिकापुर श्री जे.पी. सिंह शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकार के, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर श्री पटेल शासकीय कन्या उ.मा.वि. अम्बिकापुर के, जिला परियोजना अधिकारी लोक शिक्षा समिति अम्बिकापुर  श्री के.पी. दीक्षित नगर निगम उ.मा.वि. अम्बिकापुर के, कार्यपालन अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अम्बिकापुर श्री आर.के. वर्मा श्री सांई आदर्श महाविद्यालय डिगमा अम्बिकापुर के, श्रम पदाधिकारी अम्बिकापुर के श्री राजेश आदिले शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अम्बिकापुर श्री आर.पी.सिंह शासकीय कन्या उ.मा.वि.मणीपुर के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।
उड़नदस्ता दल गठित
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन, नकल आदि अनैतिक कार्यो के रोकथाम हेतु तीन उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर श्री आर.पी. आदित्य, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र शर्मा एवं पुलिस रक्षित केन्द्र के सहायक उप निरीक्षक श्री अनुज साय राजवाड़े, उड़नदस्ता के दूसरे दल में उप संचालक कृषि अम्बिकापुर श्री एस.पी.बीरा, डिप्टी कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल तथा पुलिस थाना कोतवाली अम्बिकापुर के सहायक उप निरीक्षक श्री सतीश सोनवानी तथा तीसरे दल में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अम्बिकापुर श्री दिलदार सिंह मरावी, सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी श्री डी.पी.नागेश एवं गांधीनगर थाना के उप निरीक्षक श्री नागेन्द्र तिवारी शामिल हैं।
परीक्षा केन्द्र
अम्बिकापुर में 5517 परीक्षार्थियों के लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर निगम उमावि एवं विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 600-600 परीक्षार्थी तथा कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 500-500 परीक्षार्थी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर में 400 परीक्षार्थी एवं श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा अम्बिकापुर में 617 परीक्षार्थी राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे।