गोपी नाथ मुंडे को भाजपाईयो ने दी श्रर्दाजंलि……

अम्बिकापुर

आज दिनांक 06.04.14 को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री स्व. गोपीनाथ मुण्डे जी के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अम्बिकापुर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रंधाजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से काम करते हुए, महाराष्ट्र के विकास के लिए उन्होने काम किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सिफाही की तरह निरंतर काम करते रहे। ऐसे नेता के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है, इसकी पूर्ति कर पाना संभव नहीं है। इसके पश्चात् दो मिनट का मौन धारण किया गया और फिर क्रमशः उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. गोपीनाथ मुण्डे जी के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री तजिन्दर सिंह बग्गा ने किया।

 

इस कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर, अखिलश सोनी, अम्बिकेश केशरी, ललन प्रताप सिंह, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, करता राम गुप्ता, गौरीशंकर अग्रवाल, किरण मिश्रा, शकुन्तला पाण्डेय, माया मिश्रा, रविन्द्र गुप्त भारती, संतोष दास, राजेश कश्यप, मनोज गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, अजय सिंह, प्रेमलता गुप्ता, मंजुषा भगत, प्रेमानंद तिग्गा, मधुसुदन शुक्ला, श्याम गुप्ता पप्पु, दीपक गर्ग, विकास पाण्डेय, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरजीत सिंह भामरा, आशा शुक्ला, मधु चैदहा, जितेन्द्र सोनी, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, नयनित केडिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।