त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20.. जांजगीर चांपा जिले में 10 जनपद सदस्य, 23 सरपंच और 3 हजार 317 पंच निर्विरोध निर्वाचित..

जांजगीर-चांपा . राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत सदस्य के 25, जनपद सदस्य के 209, सरपंच के 657 और पंच के 9 हजार 884 पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया की जा रही है। जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 23 और पंच के 3 हजार 317 पदों पर केवल एक ही अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन जमा होने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। सरपंच के एक और पंच के 04 पद के लिए कोई भी नाम निर्देशन प्राप्त नहीं हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंच के 6 हजार 561 पदों के लिए 16 हजार 211 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार सरपंच के 633 पद पर 3 हजार 175 अभ्यर्थी, जनपद सदस्य के 199 पद पर 983 अभ्यर्थी और जिला पंचायत सदस्य के 25 पदों पर 140 अभ्यर्थी के लिए मतदान की प्रक्रिया की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत बलौदा में एक, जैजैपुर में 2 और सक्ती में एक पंच पद के लिए एक भी नाम निर्देशन प्राप्त नही हुआ। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा में सरपंच के एक पद के लिए एक भी नाम निर्देशन जमा नहीं किया गया। नवागढ़ में पंच के 467 पदों पर, सरंपच व जनपद सदस्य के दो-दो पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त होने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। इसी प्रकार पामगढ़ में पंच के 228 पदों पर और सरंपच और जनपद सदस्य के एक-एक पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त हुआ है। अकलतरा में पंच के 266 पदों पर और सरंपच के पांच पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन जमा किया गया है। बलौदा में पंच के 361 पदों पर और सरंपच के एक और जनपद सदस्य के 2 पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त होने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है।

जनपद पंचायत बम्हनीडीह में पंच के 271 पदों पर और सरंपच के तीन पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त होने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। जनपद पंचायत जैजैपुर में पंच के 333 पदों पर और सरंपच व जनपद सदस्य के एक-एक पदां पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। जनपद पंचायत सक्ती में पंच के 371 पदों पर और सरंपच के चार और जनपद सदस्य के एक पद पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त होने पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। जनपद पंचायत मालखरौदा में पंच के 411 पदों पर और सरंपच के दो और जनपद सदस्य के तीन पदां पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। जनपद पंचायत डभरा में पंच के 609 पदों पर और सरंपच के चार पदां पर केवल एक ही नाम निर्देशन प्राप्त हुआ है।