Big Breaking: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में जांजगीर-चाम्पा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में सोने, चांदी, कैश बरामद, पुलिस करने जा रही खुलासा..

जांजगीर-चाम्पा- अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में जांजगीर चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी जानकारी आ रही है कि बड़े चोर गिरोह को पकड़ा है। हालांकि, पुलिस ने अभी पूरी तरह खुलासा नहीं किया है। खुलासा करने के बाद और भी बड़े मामले सामने आएंगे। जिले के अलावा आस-पास जिले में हो रहे बड़ी चोरी करने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह में चोरों की संख्या लगभग 6 बताई जा रही है। फिलहाल, अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। चोर गिरोह कोरबा, पाली, जांजगीर आस-पास जिले में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। वही, शहर में हो रही चोरी की घटना को लेकर लोग परेशान थे। वहीं पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। जिसमें लगातार छानबीन की जा रही थी। अब जाकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थोड़ी देर में पूरे मामले का खुलासा करने जा रही हैं।