निगम नहीं दे पा रहा है पीने का पानी..कलेक्टर से लगाईं गुहार

अम्बिकापुर

नगर निगम क्षेत्र में पीने के  पानी से महरूम है वार्ड वासी,जनदर्शन में स्थानीय लोगो ने कलेक्टर से गुहार लगाईं है और पानी नही मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है,,दरसल अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र.47 गंगापुर में लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है, ना तो निगम द्वारा पानी सप्लाई की जा रही है, और ना ही वहा एक भी हैण्ड पम्प है,

गौरतलब है की नल जल योजनाओं का दम भरने वाली नगर निगम शहर के लोगो को पीने का पानी भी उपलब्ध नही करा पा रही है नतीजन इन लोगो को पीने के पानी के लिए कलेक्टर से गुहार लगानी पडी, बहरहाल कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी अगर इन लोगो की समस्सया का समाधान नही किया गया तो ये लोग आन्दोलन करने के मूड में भी है,, जनदर्शन में पहुंचे वार्ड वासियों ने कलेक्टर कार्यालय में खाली बर्तन लेकर अपनी शिकायत बताई,,

वही इन वार्ड वासियों ने बताया की पानी की समस्सया के लिए कई बार निगम आयुक्त से शिकायत की जा चुकी है लेकिन निगम ने कभी इस और ध्यान नही दिया, लिहाजा मजबूरन इन लोगो को जनदर्शन में अपनी समस्सया के लिए फ़रियाद करनी पड़ी…