समाज कल्याण के लिये भविष्य में रहॅूगा तत्पर…. रामकिशुन

  • सामरी में किसान नगेसिया समाज ने गाजे-बाजे के साथ किया

बलरामपुर-रामानुजगंज

किसान, नगेसिया व भुईया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के सामरी हाई स्कूल ग्राउंड में गत शनिवार को समाज के लोगों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राम किशुन सिंह का समाज के लोगों ने आभार जताते हुये गाजे-बाजे के साथ सामरी हाई स्कूल ग्राउंड से रैली निकाल बाजार होते हुये वापस मंच स्थल पहुंचे।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये राम किशुन सिंह ने कहा कि किसान जाति अत्यंत गरीब व पिछड़ा हुआ है। मुख्य रूप से जो पठार व पहाड़ी क्षेत्र में निवास करते हैं उनकी स्थिति काफी दयनिय है। आजादी के बाद से भारत सरकार द्वारा इन जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का लाभ मिल रहा था। 2003 के पश्चात उक्त समाज के लोगों की आदिवासी की पात्रता से वंचित कर दिया गया। जिसके कारण समाज के लोगों को नौकरी व पढ़ाई-लिखाई में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा कई और समस्या थे, जिससे समाज जुझ रहा था। समाज की मांग पर कि उन्हें पुनरू अनुसूचित जनजाति का लाभ मिले, इसके लिये सतत प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ड. रमन सिंह, ट्राईबल मंत्री आरजीआई व मंत्रालय तक लगातार दौड़ लगाते रहे और अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रयास करते रहे। इसी अथक प्रयास का नतीजा है कि मुख्यमंत्री ड. रमन सिंह ने इसे काफी गंभीरता से लिया और उनके सतत प्रयास से किसान, नगेसिया व भुईया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया। रामकिशुन सिंह ने आगे बताया कि वह समाज के कल्याण के लिये भविष्य में भी तत्पर रहेंगे और समाज मुख्य धारा में आ जाये, इसके लिये सतत प्रयास जारी रहेगा। श्री सिंह ने यह भी बताया कि लाबूड़ किसान जो राजतंत्र के विरूद्ध आव्हान किये थे। उनको याद करते हुये लाबूड़ किसान का प्रतिमा सामरी में जन सहयोग के माध्यम से शीघ्र ही स्थापित किये जाने की घोषणा की। सभा को सरगुजा भाजपा महामंत्री रामलखन पैकरा ने भी संबोधित किया।

स्वागत समारोह का आयोज किसान समाज के गुनाराम नगेसिया, राम नारायण, लाल मोहन सहित समाज के अन्य लोगों द्वारा किया गया व अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा भाजपा महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा, कमला प्रसाद, बरियों राजपुर जनपद अध्यक्ष, भरत सेन सिंह मंडल अध्यक्ष कुसमी, महामंत्री संजय जायसवाल, अर्जुन यादव, विनोद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामानंद यादव, मथुरा प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास गुप्ता, अभिषेक साहू, विवेक सिंह, दयाल यादव सहित भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।