सरोज पांडेय मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही!..कांग्रेस..

रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संदर्भ में भाजपा की महासचिव सरोज पांडेय द्वारा दिये गए बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडेय के बयान से साफ हो रहा है कि सरोज पांडेय मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही हैं। इसमे उनकी नहीं उनके संघ पोषित भाजपाई संस्कारो की त्रुटि है। उन्हें अभद्रता की यह शिक्षा उनके पारिवारिक वातावरण से मिली है या संघ की शाखाओं में अथवा भाजपा के कल्चर से इसका खुलासा वे खुद कर सकती है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर सरोज पांडेय भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गई है तो उसके पीछे भी उनका उच्शृंखल आचरण में पारंगत होना भी बड़ा सहायक रहा है।
समूची भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की देश में बढ़ती स्वीकार्यता और लोकप्रियता से घबरागई है। इसी बौखलाहट में भाजपा के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे अनर्गल प्रलाप करते रहने के लिये कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी वायदों को पूरा करने में असफल साबित हुए है।