मुख्यमंत्री ने डोमनहिल मैदान मे आम सभा को किया संबोधित

चिरमिरी

मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह 22 दिसंबर को दोपहर 1ः00 बजे डोमनहिल फुटबाल मैदान में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। उक्ताशय की जानकारी क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशियों के प़क्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर एवं पार्षदों के लिए मतदान होना है। मुख्यमंत्री नगरीय निकाय के इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए संबोधित करेंगे। श्री जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं गणमान्य नागरिकों व पदाधिकारियों से इस अवसर पर अधिका से अधिक संख्या में डोमनहिल फुटबाल मैदान में पहुंचने की अपील की है।