डॉ. महंत के पक्ष में माहौल बना रहे डॉ. महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत भी लगातार कई गांवों में जाकर लोगो से संपर्क.

 

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव के रण में डॉ. चरणदास महंत को विजयी बनाने चांपा से सक्ती तक कांग्रेसियों ने अपने-अपने तरीके से पूरी ताकत झोंक दी है। सक्ती क्षेत्र के छोटेलाल यादव, बल्लू राठौर और लाखन सिंह सिदार भी डॉ. महंत के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। सभी दिग्गजों के डॉ. महंत के पक्ष में वोट मांगने से यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। आपकों बता दें कि 25 साल बाद डॉ. चरणदास महंत सक्ती सीट से इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस लिहाज से उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। डॉ. महंत को विजयी बनाने सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। डॉ. महंत बाजे-गाजे के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। डॉ. महंत ने आज बाराद्वार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस सीट से कांग्रेस के छोटेलाल यादव और इंटक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाखन सिंह सिदार भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। ऐसे में ये नेता अब डॉ. महंत के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इधर, डॉ. महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत भी लगातार कई गांवों में जाकर लोगांे से संपर्क कर रही है। इधर, भाजपा के मेघाराम साहू और बसपा के गौतम राठौर भी अपने-अपने तरीके से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। लेकिन जिस तरह का माहौल डॉ. महंत के प्रचार अभियान में दिख रहा है वैसा माहौल भाजपा और बसपा नहीं बना पा रही है। बहरहाल, मतदान के बाद मतगणना के समय पता चलेगा कि किसे जनता अपने सिर-आंखों में बैठाती है।