राज्य मंत्री श्री जोशी ने बेडमिंटन खिलाड़ी आदित्य जोशी को किया सम्मानित

MADHYA PRADESH Badminton PLAYER
Badminton PLAYER

 

बुधवार, जनवरी 29, 2014, 16:34 IST
 

उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने धार में बेडमिंटन खिलाड़ी आदित्य जोशी को सम्मानित किया। श्री जोशी ने आदित्य के कोच एवं पिता श्री अतुल जोशी को बधाई दी। राज्य मंत्री ने आदित्य जोशी के प्रशिक्षण के लिये शासन से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

श्री आदित्य जोशी वर्ल्ड जूनियर बेडमिंटन प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। श्री जोशी वर्तमान में स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इंडिया के धार स्थित साई सेन्टर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।