मनचले ने राह चलते पकड़ा महिला का हाथ, जानिए युवक को घर के बाहर घसीटा और क्या किया हाल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। लोगों ने छेड़खानी करने पर युवक को जमकर पीटा और उसके कपड़े उतार कर सड़क पर जुलूस भी निकाला। मामला निसरपुर का है। महिला को अकेला देख युवक ने उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद महिला परिजनों के साथ-साथ गांववालों को भी साथ लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। लोग उसे घसीटकर घर से बाहर लाए और डंडों से पिटाई शुरू कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, छेड़खानी और पिटाई की ये घटना करीब 5 दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अभी वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला 5 फरवरी को पुराने निसरपुर गई थी। इस दौरान शिवम पाटीदार भी यहां से बाइक पर निकला। उसने देखा कि महिला अकेली है तो उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद उस वक्त महिला चुपचाप घर चली गई।

बताया जाता है कि आरोपी देर शाम फिर महिला के घर के सामने खड़ा हो गया और हरकतें करने लगा। शोर-शराबा सुन गांव के लोग इकट्‌ठा हो गए। भीड़ देख युवक भाग निकला। इसके बाद महिला ने परिजनों मामले की जानकारी दी और परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग आरोपी शिवम पाटीदार के घर पहुंचे और उसे घर से खींचकर बाहर लाए। उसकी जबरदस्त पिटाई की और उसे फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

गौरतलब है कि जुलूस के बाद दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बैठक भी हुई, लेकिन इसमें बात नहीं बनी और दोनों पक्षो में फिर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। दोनो पक्षों ने निसरपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। पुलिस ने क्रॉस कायमी कर ली है और अब वह आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि छेड़छाड़ छेडछाड की इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी शिवम पाटीदार को हिरासत मे ले लिया है। युवक से मारपीट करने वाले सात लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।