Breaking: मुख्यमंत्री के उड़ते हेलीकॉप्टर में आई खराबी, पायलट ने किया ऐसा काम….

मध्यप्रदेश/धार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के दौरे में है। मध्यप्रदेश के धार के अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में उनकी 5 सभाएं होनी थी। 1 सभा हो चुकी थी उन्हें अगली सभा के लिए जाना था। अगली सभा मनावर में होनी थी, वे मनावर में थे, वापस धार आना था, धार के लिए जब वे निकले तभी हेलीकॉप्टर हवा में था तभी कुछ तकनीकी खराबी आयी। पायलट ने सूझबूझ दिखाया और मनावर में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया। उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हुए।

बता दें कि, चुनाव का अभी समय हैं और ऐसे समय में कई दौरे होते है। इस दौरे के किये सीएम को निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया था। सीएम शिवराज निजी कंपनी के हेलीकाप्टर सेवाएं ले रहे थे।

मुख्यमंत्री की आज कुल 5 चुनावी सभाएं थी।जिसमें अभी 4 शेष हैं। एक धार में और 3 पीथमपुर में सभाएं थी।