कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कार्यभार सम्हाला..

 

भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 27, 2013, 18:35 IST

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज मंत्रालय पहुँचकर विधिवत कार्यभार सम्हाला। श्री बिसेन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग के 21 सहायक ग्रेड-3 के एवं 2 चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश का अनुमोदन किया। इसी के साथ प्रथम दिवस में ही 127 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी, 49 भूमि सर्वेक्षण अधिकारी (सर्वेयर) से कृषि विकास अधिकारी, 14 कृषि विकास अधिकारी से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान करने के आदेश का अनुमोदन भी किया।