Bollywood के वो रोचक किस्से, जो आपने कभी नहीं सुने होंगे

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सिनेमा ने 100 साल से ज्यादा का वक्त पूरा कर लिया हैं। इन 100 सालों में बॉलीवुड की लगभग 4-5 पीढ़ियां बदल चुकी हैं। हर पीढ़ी ने अपने वक्त के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इन दर्शकों ने भी कलाकारों को इतना प्यार दिया कि वो एक आम इंसान से स्टार बन गये। इन पीढ़ियों में कई ऐसे किस्से बने जो कि अब बॉलीवुड के इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। काफी सारे किस्से ऐसे है जो कि हमें पता हैं हमारी जुबान पर रट से गये हैं लेकिन कई ऐसे किस्से भी हैं जो अब भी हमें पता नहीं हैं। आज हम आपको बॉलीवुड ते कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में बतायेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।

1. अपनी ही पत्नी के सामने पानी-पानी हो गये थे सुनील दत्त

ये बात उस समय की है जब सुनील दत्त फिल्मों में हीरो न होकर रेडियो सिलॉग में एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे। एक बार सुनील दत्त को उस जमाने की सुपरस्टार नरगिस का इंटरव्यू लेने को कहा गया था। नरगिस इंटरव्यू के लिए पहुंच स्टूडियो में गयीं लेकिन सुनील उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाये। सुनील दत्त साहब के लिए ये उस समय बहुत बड़ी बात थी कि उस जमाने की सबसे बड़ी अदाकारा उनके सामने बैठी है। बाद में जब सुनील दत्त साहब जब एक्टर बन गए तब उन्होंने नरगिस जी से शादी की और अपना घर बसाया।

2. जब अनिल कपूर का परिवार रहा राज कपूर के गैराज में

जी हां, ये सच बात है। जब अनिल कपूर के पिता जी पहली बार मुंबई शिफ्ट हुए थे तब उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ राज कपूर साहब के गैराज में पनाह ली थी। कुछ दिन वहां रहने के बाद अनिल कपूर के पिता जी मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गये। यहीं अनिल कपूर का बचपन बीता और यहीं वो जवान हुए थे।

3. श्रीदेवी 13 साल में ही बन गयी थीं मां

ये तो हम सब जानते हैं कि श्रीदेवी 80 के दशक की सबसे बड़ी हीरोइन रह चुकीं हैं लेकिन क्या आपको पता है श्रीदेवी 13 साल की उम्र में एक बहुत बड़े सुपरस्टार की मां का रोल भी अदा कर चुकीं हैं। वो सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि रजनीकांत थे। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।

4. शेखर कपूर और शबाना आजमी ने की थी सगाई

आपको मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन के डायरेक्टर शेखर कपूर तो याद हैं न। आज कल वो अपनी फिल्म जल को लेकर चर्चा में हैं। शेखर कपूर के जीवन की ये बात शायद आपको नहीं पता होगी कि उन्होंने बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी से सगाई की थी और शादी करने वाले थे, लेकिन दोनो के बीच बाद में कुछ तालमेल नहीं बैठ पाया जिस वजह से दोनों अलग हो गये। बाद में शबाना आजमी ने बॉलीवुड के मशहूर लेखन जावेद अख्तर से शादी की।

5. मुगल-ए-आजम थी ट्राई-लेंगुअल फिल्म

ये तो हम सब जानते हैं कि मुगल-ए-आजम को बनने में 18 साल का लम्बा वक्त लगा था। एक और तथ्य जो हम आपको बताना चाहते हैं वो यह कि जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब फिल्म का हर एक सीन तीन भाषाओं में शूट हुआ था। फिल्म को हिन्दी, तमिल और इंग्लिश में शूट किया गया था। फिल्म तमिल में बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी लेकिन इंग्लिश में चली थी।

6. पहली फिल्म मेकिंग में डिग्री किसने ली आपको पता है

आज तो जगह-जगह देश में फिल्म मेकिंग के कोर्स चल रहे हैं। बच्चे आज इसकी पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है 50 के दशक की मशहूर आदाकारा देविका रानी वो पहली अदाकारा थीं जिन्होंने फिल्म मेकिंग में डिग्री प्राप्त की थी। यह वही अदाकारा हैं जिन्होंने भरतीय सिनेमा का पहला ऑन-स्क्रीन किस किया था।