इस बार ऐसी जीत चाहिए जिससे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंके!…अमित शाह..

अम्बिकापुर  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मुख्यमंत्री डां रमन सिंह के साथ अम्बिकापुर की विकास यात्रा मे शामिल हुए.. जिसके बाद स्थानिय पीजी कालेज मैदान मे श्री साह ने आम सभा को सम्बोधित किया..उन्होंने अपने सम्बोधन के शुरुआत में कहा की तीन बार से विजय दिला रहे है .. ऐसी जीत से काम नहीं चलेगा.. आप इस चौथी बार ऐसी जीत चाहिए.. जिससे कांग्रेस को पूरी तरह उखाड कर फेंक देना है….

इस बार फिर आप लोग डां रमन सिंह की सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाए… डाँ रमन ने कभी ऐसा कोई काम नही किया है कि भाजपा के किसी कार्यकर्ताओ को सिर झुकाना पडे… भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब भी दिल्ली आता है तो सीना फुला कर कहता है कि हमारी सरकार ने सब काम किया है… 4 हजार किलोमीटर की यात्रा मे 45 सभाए कोई कर सकता है तो वो रमन सिंह कर सकता है… 14 जून को तारिख को विकास यात्रा के समापन मे प्रधानमंत्री आ रहे है… मोदी जी से लोग पूंछते है कि आप ने चार साल कि्या किया.. तो मैर राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि आप हमारे चार साल का जवाब मांग रहे हो लेकिन हमे आपको जजवाब देने की जरुरत नही है.. समय आएगा तो हम आपको पाई पाई का जवाब देंगे… आप हम से चार साल का जवाब मांग रहे हो .. देश की जनता आपसे चार पीढी का जवाब मांग रही है… आपकी दादी, पिता मां सबने शासन किया लेकिन देश का विकास क्यो नही हुआ… देश की जनता इसका जवाब आपसे मांग रही है… देश मे ऐसे लोग थे जिनके पास बैंक एकाउंट नही था,, मोदी सरकार ने 30 लाख लोगो के बैंक एकाउंट खोल दिए.. .10 लाख ऐसे परिवार थे जिनके पास गैस सिलेण्डर नही थे … ऐसे लोगो को मोदी सरकार ने गैस के कनेक्शन देने का काम किया है… पूरे देश मे 10 करोड ऐसे परिवार थे जिनके पास सौचालय नही थे.. उनको मोदी सरकार ने शौचालय देने का काम किया है… मोदी सरकार ने 19 हजार गांव मे बिजली पहुचाने का काम कर लिया है…. देश के लोगो को घर देने का काम समाप्त कर दिया… ऐसे मे राहुल बाबा अब आपको जवाब देना चाहिए… आपके परिवार ने 55-55 साल शासन किया ,, लेकिन स्कूल शौचालय नही बनाए तो आप जबाव दे कि आपने 55 साल क्या किया…. अमित शाह ने पूंछा कि क्या कांग्रेसी आपके पास आएगें तो आप हिसाब मांगो कि नही… और राहुल बाबा मै छ्ततीसगढ आया हूं तो जवाब देकर जाउंगा…. 116 योजनाओ का हिसाब लेकर छत्तीसगढ आया हूं… सब को पढ रहा हूं…. इन्ही योजनाओ से चार साल मे विकास हुआ है.. लिस्ट काफी लंबी है.. लेकिन मै पढूंगा जरुर क्योकि मै छत्तीसगढ आया हूं…कांगेस ने 48 हजार करोड चौदहवे वित्त मे दिया…. मोदी सरकार ने 1 लाख 37 हजार करोड से ज्यादा की राशि चौदहवे वित्त मे दी है….. भाई ऐसे मे राहुल बाबा और कांग्रेस वाले आएगें तो उनसे हिसाब मांगो की नही….

पहले पाकिस्तान हमारे लोगो का नर संहार कर देता था.. लेकिन मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राईक करते पाकिस्तान को सबक सिखा दिया था…. सभा मे पानी गिर रहा था तो उन्होने कहा कि उपर से भी हमे आशिर्वाद मिल रहा है… ये बहुत शुभ संकेत है… इसके बाद एसटी एसी एक्ट भाजपा की सरकार जब तक रहेगी कभी समाप्त नही होगा.. कांग्रेस के लोग भ्रम फैला रहे है…. कांग्रेस के लोग भ्रम फैला रहे है कि पिछले 15 साल मे छत्तीसगढ की सरकार ने क्या किया है… लेकिन छत्तीसगढ से नक्सलवाद के सफाए के लिए जितना अच्छा काम किया है.. उतना किसी ने नही किया है….. तो मेरे साथ प्रदेश क 65 सीटो मे जीत के संकल्प लीजिए औऱ मेरे साथ हाथ उठा कर भारत माता का नारा लगाईए…

कांग्रेस वाले छत्तीसगढ के विकास का विरोध कर रहे है,, रमन सिंह का विरोध नही कर रहे है…. 9 हजार करोड से बजट को बढा कर 83 हाजर 169 करोड कर दिया….. उनको विकास दिखाई नही दे रहा है…. चार हजार मेघावाट को बढाकर 22 हजार मेघावाट करने का काम भाजपा की रमन सरकरा ने किया… देश का पहला पावर कट राज्य छत्तीसगढ बना है…. बिजली पंपो की संख्या सिर्ेफ 72 हदार थी.. लेकिन रमन शासन 4 लाख से ज्यादा विद्युत पंप छग के लोगो के पास है… एक समय ये धान का कटोरा था.. लेकिन अब ये धान का पीपा बन गया है…. धान का उत्पादन कांग्रेस सरकार मे 5 लाख मैट्रिक टन को रमन सिंह ने 70 लाख मैट्रिक टन पहुंचाने का काम रमन सिंह ने किया है….