Unique Love Story: जीजा-साली की अनोखी प्रेम कहानी, चार महीने के प्यार में बहन बन गई बहन की सौतन

झारखंड। झारखंड में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने ही जीजा के प्रेम में इस कदर पागल हो गई। उसे बहन के सुहाग का भी ख्याल नहीं रहा। उसने अपनी बहन की ही सौतन बनने की ठान ली। फिर क्या था। जीजा-साली के रिश्ते से दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गए। मामला झारखंड के गोड्डा जिला से जुड़ा हुआ है। जहां प्रेम प्रसंग में जीजा ने साली की मांग भरी। जानकारी के मुताबिक जीजा-साली के बीच प्रेम की खिचड़ी मात्र चार महीने पहले पकी। लेकिन इस दौरान उसने अपनी साली को ही गर्भवती कर दिया। दोनों के बीच उस समय संबंध प्रगाढ़ बने। जब साली अपनी दीदी की सेवा करने के लिए उसके ससुराल यानी अपने जीजा के घर आई थी। इस मामले में ग्रामीणों के सामने साली की मांग भरकर जीजा ने उसे पत्नी का दर्जा दिया।

गोड्डा के देवडाड़ थाना क्षेत्र अगियामोड़ मैदान में युवक और युवती जो रिश्ते में जीजा-साली थे। आपस में उलझे हुए थे। दोनों में तीखी बहस चल रही थी। उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। जब स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच हो रही लड़ाई की वजह को जाना। तो वजह चौंकाने वाले थे। जीजा देवडांड थाना क्षेत्र के शहरी गांव का रहने वाला सुखलाल मिर्धा है। जो दूसरी शादी करने से पहले चार बच्चों का पिता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी की मदद के लिए पिछले 4 महीने से उसकी साली आयी हुई थी। सुखलाल की साली दुमका की रहने वाली है। साली के मुताबिक वो अपनी बहन की मदद के लिए उसके घर आयी थी। इसी दौरान उसका जीजा से प्रेम संबंध बन गया। इस दौरान दोनों के बीच कई दफे यौन संबंध भी बने। जिससे वो गर्भवती हो गयी। साली जब गर्भवती हुई तो सकपकाए जीजा ने उसका अबॉर्शन भी करवाया। इधर लड़की के घरवालों को जब पूरी घटना की जानकारी हुई। तो उनके द्वारा लड़की को जीजा के पास सौंप दिया गया।

अपनी साली को घरवाली बनाने वाले जीजा यानी सुखीलाल मिर्धा ने भी पूरी घटना और इस मामले को स्वीकार किया है। लोगों की भीड़ और सहमति के बाद सुखलाल मिर्धा ने अपनी साली की मांग भरते हुए उसे भी पत्नी का दर्जा दिया। उसका कहना था कि वो दोनों ही बहनों को एक साथ और खुशहाल रखेगा।