एक ही परिवार के 5 सदस्य की मौत.. 2 बच्चे भी शामिल.. पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्य उनके घर में मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जमालपुर गांव में घटित हुई। यह आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई हो।

अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या कर दी गई। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह अभी प्रारंभिक अवस्था में है।’ अधिकारी मे आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।