जंगल में मंगल कर रहा था प्रेमी जोड़ा!… ग्रामीणों ने बीच में मारी एंट्री, शादी कराई और दिलाया कमरा

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को जंगल में मिलते देख लिया, जिसके बाद जबरदस्ती उन दोनों की शादी करा दी गयी। गोड्डा के रामगढ़ रोड स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक रविवार रात जंगल में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर कल देर रात शादी करा दी। मिली जानकारी के अनुसार युवती मालटोला पथरा की रहने वाली बताया जाती है। वहीं युवक गाईछांद का रहने वाला है। प्रेमी जोड़े को पहले ग्रामीणों ने पकड़ पास के गांव मुर्लीडीह लेकर पहुंचे जहां सभी ने प्रेमी जोड़े की जबरदस्ती शादी करा दी।

बताया जाता है कि, गांव के ही एक लोग ही पुरोहित बन कर काली मंदिर में दोनो की शादी कर दी। ग्रामीणों ने खुद के पैसे से ही वरमाला और सिंदूर ला युवक के हाथ मे थमा दिया और युवती की मांग भरवा दी। वहीं पूछताछ में युवक ने बताया कि, वो गोड्डा में रह 12वी में पढ़ता हैं और उसकी उम्र महज 18 वर्ष है। वहीं युवती ने बताया कि वह ANM नर्सिंग कर रही है और उसकी उम्र 21 वर्ष है।

प्रेमी जोड़े के अनुसार दोनों के बीच चार महीने प्रेम शुरू हुआ था। युवक के अनुसार अभी उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है, लेकिन जबरदस्ती दोनों की शादी करा दी गयी, लेकिन युवक ग्रामीणों भीड़ की वजह से शादी करने से मना नहीं कर पा रहा था। हालांकि युवक ने ग्रामीणों से कहा कि, अभी वह लड़की को अपने गांव लेकर तो नहीं जा सकता है। लेकिन वह लड़की को गोड्डा में ही एक कमरा लेकर रखेगा। बता दें, युवक की उम्र महज 18 वर्ष है, जो कानूनन लड़के की शादी की उम्र नही हैं।

शादी करा प्रेमी जोड़े को ग्रामीण उनके परिजनों को सुपुर्द करने ही वाले थे कि, मामले की जानकारी नगर थाने को मिल गई और मौके पर पहुंच पुलिस ने प्रेमी जोड़े को नगर थाना ले गयी। बता दे, मुर्लीडीह में ऐसा अक्सर देखा जाता हैं कि, ग्रामीण किसी प्रेमी जोड़े की जबरदस्ती शादी करा देते है। हालांकि इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने कहा है कि, किसी भी घूमने वालो का यू शादी करा देना कहीं से कानून संगत नही हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।