पुरानी रंजिश के चलते सरपंच पति ने काट दिए युवक के दोनों हाथ, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित.

मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिले से क्रूरतापूर्ण सरपंच पति ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए युवक के दोनों हाथ काट दिए। घटना  बाबई थाना क्षेत्र के ग्राम चोराहेट की है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, युवक का हाथ नहीं जुड़ पाया है। मिली जानकारी अनुसार इन लोगों में पुराना विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़  लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं।

 बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को मंडी में बुलाया। इसके बाद मारपीट की और धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की स्थिति गंभीर है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छपेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है, जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि 27 वर्षीय सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने रोक ली। पांचों ने पहले युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह इटारसी स्थित अनाज मंडी में सरपंच पति और युवक के बीच विवाद हुआ था। युवक ने इस दौरान सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था, जिससे सरपंच पति और उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद से ही बदला लेने के लिए आरोपी मारने के लिए प्लान बनाने लगा।