खुशखबरी! 12.11 करोड़ किसानों के खाते में आने वाले हैं 2000 रुपये, चेक करें किस दिन आएगा पैसा?

पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। 2000 रुपये की किस्त का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। केंद्र सरकार अगस्त महीने में किसी भी दिन आपके खाते में यह पैसा ट्रांसफर कर सकती है। बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। अब तक सरकार किसानों को 8 किस्तों का पैसा दे चुकी है। इस योजना के तहत पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

देश के 12.11 करोड़ किसान परिवारों को 9वीं किस्त का पैसा दिया जाएगा। इस वित्त वर्ष की पहली किस्त यानी अप्रैल-जुलाई की किस्त 10,71,93,399 किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। आइए आपको बताते हैं आप किस तरह लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं-

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा।
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा।
5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

कब-कब आती हैं किस्तें?

PM Kisan पोर्टल के मुताबिक, स्कीम की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में पहुंचती है। तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

अब तक कितनी किस्त जारी हुईं?

1. पहली किस्त फरवरी 2019 में जारी हुई।
2. दूसरी किस्त 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई।

3. तीसरी किस्त अगस्त में जारी हुई।
4. चौथी किस्त जनवरी 2020 में जारी हुई।
5. 5वीं किस्त 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
6. छठी किस्त 1 अगस्त 2020 में जारी हुई।
7. सातवीं किस्त दिसंबर 2020 में जारी की गई।
8. आठवीं किस्त 1 अप्रैल 2021 में जारी की गई।

2019 में शुरू हुई थी योजना

मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को PM kisan Samman Nidhi Yojna शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।