Video : बीच सड़क पर युवती के साथ गंदी हरकत का मिला ऐसा जवाब कि… लड़की ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

असम में एक युवती को सरेआम रास्ते में छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़छाड़ के बाद युवक ने भागने की हर संभव कोशिश की लेकिन लड़की की चालाकी ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। जैसे ही लड़के भागने की कोशिश की लड़की ने झपट्टा मारते हुए उसकी स्कूटी के पिछले टायर को उठाया और नाली में धकेल दिया। युवती का नाम भवना कश्यप है। 

भावना अपनी फेसबुक पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए पूरे घटनाक्रम को बताया है। युवती ने अपने फेसबुक पोस्ट में छेड़खानी करने वाले युवक का नाम भी बताया है और उसकी तस्वीर भी शेयर की है। वहीं, गुवाहाटी पुलिस ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। गुवाहाटी पुलिस ने बताया है कि 30 जुलाई को घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच करके न्याय दिलाया जाएगा. हम हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

भावना कश्यप ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है यह घटना शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक की है। आरोपी उनके पास पहुंचा और रास्ता पूछा। जब उन्होंने कहा कि उसकी आवाज सुन नहीं पा रही है तो वह और करीब आकर रास्ता पूछा। इसके बाद भावना ने बताया कि उसे वह रास्ता नहीं मालूम है आप किसी और से पूछ लीजिए। लड़की के इस जवाब के तुरंत बाद ही युवक ने छेड़खानी कर दी। भावना ने लिखा कि लड़के की हरकत के बाद कुछ देर के लिए वो कुछ समझ ही नहीं पाईं कि अभी क्या हुआ है। 

भावना बताती हैं कि इसके बाद आरोपी भांगने की कोशिश करने लगा। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसने स्कूटी के जरिए भागने की कोशिश की तो मैंने बिना देर किए उसके पिछले हिस्से को उठा दिया। जिसके बाद टायर घूम रहा था लेकिन स्कूटी आगे नहीं बढ़ रही थी। लगभग आधा मिनट के बाद मैंने जोर से धक्का दिया और स्कूटी नाले में जा गिरी।

देखिए वीडियो-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2081774441964701&id=100003964960582&scmts=scwsplos