24 घंटे में 12751 नए मामले, 29 की मौत, 1 लाख 31 हजार एक्टिव केस


नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया में कोरोना वायरस महामारी जारी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,751 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 31 हजार 807 है। बीते दिन कोविड इंफेक्शन से 16,412 लोग रिकवर भी हुए हैं। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3.50% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, कोरोना से अब तक 43516071 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक इस महामारी से 526772 मौतें हो चुकी हैं. देश में अब तक 2, 06,88,49,77 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 15 फीसदी के करीब पहुंच गई है, जो पिछले करीब साढ़े 6 महीने के उच्चतम स्तर पर है। नए कोरोना केस भी बीते करीब 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं। इसी तरह सक्रिय मरीजों की संख्या ने 8 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली में 8 अगस्त तक कोरोना के 8045 एक्टिव मरीज हैं।