Diet Food For Summers: भीषण गर्मी से लड़ने में मददगार हैं ये 5 Food Item, इन्हें जरूर करें अपने Diet में शामिल…

Diet Food For Summers: इस साल सीजन की शुरुआत में ही गर्मी ने अपनी तेवर दिखा दिया हैं। बढ़ते पारे के साथ ही गर्मियों ने भी जोर पकड़ लिया हैं। देश के कई हिस्सों में लू चलना शुरू हो गया हैं।इतना ही नहीं खुद भारतीय मौसम विभा ने अलर्ट जारी कर दी हैं। जिसके मुताबिक़, देश में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी और लू चलने वाली हैं। ऐसे में तपती धूप से राहत पाने के लिए लोग विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। आप गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी रसोई में मौजूद कुछ फूड्स को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिसे आपको गर्मियों में अपनी किचन और रूटीन दोनों में शामिल करना चाहिए।

पुदीना –

गर्मियों के मौसम में पुदीने की पत्तियां आपको ठंडक और ताजगी से भर देती हैं।  अपने इन्हीं गुणों की वजह से पुदीना गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होता हैं। वे एंटीऑक्सीडेंट और मेन्थॉल से भरपूर पुदीना पाचन समस्याओं को दूर करने, मतली को कम करने और गर्मी से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता हैं। आप ताजा पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल नींबू पानी, इन्फ्यूज्ड वॉटर या पुदीने की चाय आदि में कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप पुदीने की पत्तियों की चटनी भी बना सकते हैं।

whatsapp image 2024 04 24 at 6672638688717121128

मिश्री –

आमतौर पर भोग के रूप में इस्तेमाल होने वाली मिश्री भी गर्मियों में आपको सेहतमंद रखने में मदद करता हैं। इसे रॉक शुगर के रूप में भी जाना जाता हैं और यह गर्मियों में नींबू पानी या शर्बत जैसे ड्रिंक्स के लिए परफेक्ट हैं। यह ड्रिंक्स और व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ आपको गर्मियों में ताजगी से भर देता हैं।

whatsapp image 2024 04 24 at 62768702086120156022

दही-

दही गर्मियों में भारतीय घरों में खानपान का एक अहम हिस्सा होता हैं। यह ठंडक पहुंचाने के साथ ही अपने प्रोबायोटिक से भरपूर तत्वों के लिए जाना जाता हैं।जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दही में कैल्शियम और विटामिन D भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसके साथ ही यह पाचन में मदद कर इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता हैं और हेल्दी गट बनाए रखने में मदद करता हैं। गर्मियों के दौरान आप लस्सी, छाछ, रायता आदि के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

whatsapp image 2024 04 24 at 66392816729720121762

सत्तू –

भुने हुए चने से बना सत्तू एक पारंपरिक आटा हैं। जो गर्मियों में कई तरीकों से आपको फायदा पहुंचा सकता हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसे खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती हैं और यह लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता हैं। आप इसे शरबत या पराठे के रूप में रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

whatsapp image 2024 04 24 at 64920050037626564490

सौंफ –

सौंफ भी एक ठंडा मसाला हैं। जो खासतौर पर गर्मियों में होने वाले फायदों के लिए जाना जाता हैं। विटामिन, मिनरल और एसेंशियल ऑयल से भरपूर सौंफ के बीज पाचन में मदद करते हैं, सूजन को कम करते हैं और ताजगी भरते हैं। इसके साथ ही यह अपच को कम करने में मदद करता हैं और गर्मी से संबंधित परेशानी से राहत देता हैं।

whatsapp image 2024 04 24 at 66040811726183879387

इन्हें भी पढ़िए – मिशन 2024: बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा…पर 5 साल लापता रहे…अब फिर बीजेपी कर रही विकास का वादा…अब जनता सिखाएगी सबक…

Surajpur News: शादी समारोह से लौट रही नाबालिग युवती का 8 लड़कों ने किया गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर हुए सभी आरोपी गिरफ्तार, अब सलाखों के पीछे…

Gold-Silver Price Today: शादी-विवाह की भरी सीजन में सोने-चांदी की दामों में आई भारी गिरावट, जानिए 1 ग्राम, 10 ग्राम और 100 ग्राम Gold की ताजा रेट, खरीदने के पहले इन बातों का रखें ध्यान-

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, इस महीने मिलेगा बढ़ा हुआ DA, सरकार ने की घोषणा