भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय बिछड़ी महिला.. 73 साल बाद मिली अपने परिवार को..

फ़टाफ़ट डेस्क। भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय बिछड़ी एक 86 वर्षीय महिला ने 73 साल बाद, भारत स्थित अपने परिवार से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की। जानकारी के मुताबिक 1947 में पाकिस्तान द्वारा उन्हें अगवा कर लिया गया था, और जबरजस्ती धर्म परिवर्तन करके पाकिस्तान के मुस्लिम से शादी करा दी गई थी। महिला किसी भी प्रकार से भारत में संपर्क नही कर पा रही थी। आईए आपको बताते हैं कि महिला अपने परिवार तक कैसे पहुंची?

पिछले साल किसी पाकिस्तानी व्यक्ति ने उस महिला की वीडियो यूट्यूब में शेयर की थी। जिसको दिल्ली में रहने वाले जैद मुहम्मद खा ने देखा और उस वीडियो को बीकानेर में महिला के परिवार तक पहुंचा दिया। इसके बाद परिवार वालों ने उससे किसी भी तरह से संपर्क करना चाहा। महिला से संपर्क होने के बाद कल महिला ने 73 साल बाद अपने परिवार से वॉट्सएप वीडियो कॉलिंग पर बात की।