शादी के लिए नहीं मिल रही हैं लड़कियां… लड़के काट रहे इस पार्टी के चक्कर, जानें पूरा मामला

चीन में ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ के कारण लड़कों और लड़कियों की संख्या में संतुलन बिगड़ गया है। ऐसे में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को अब युवाओं की शादी करवानी पड़ रही है। लड़कियों की संख्या में भारी कमी होने के कारण लड़के पैसे देकर दुल्हन खरीद रहे हैं।

शादी करने के इच्छुक युवाओं को लड़की ही नहीं मिल रही है। वे दुल्हन की तलाश कर थक हार चुके हैं। ऐसे में वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पास जा रहे हैं। लड़के शाखा और स्थानीय अधिकारी के पास पहुंच रहे हैं। सीसीपी के कार्यक्रम में भाग लेने वालों का कहना है कि वे पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मैचमेकिंग के कई साइट्स हैं लेकिन कॉल करके ये परेशान करते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में विवाह दर में गिरावट आई है। चीन के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक 2020 में सिर्फ 8.14 मिलियन जोड़ो ने शादी के लिए पंजीकरण करवाया है। चीन में जन्म दर पिछले साल प्रति 1000 लड़कों पर 7.52 तक गिर गई है। यह 1949 में कम्युनिस्ट चीन की स्थापना के बाद से सबसे कम हैं लेकिन उन्हें उनपर भरोसा नहीं है। ये साइट्स डिटेल भरने के बाद लोगों को कॉल करके परेशान करते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में करीब तीन करोड़ पुरुष अविवाहित ही हैं। यह संख्या कुछ देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। इसका एक बड़ा कारण चीन में लंबे समय से पुरुष शिशुओं को प्राथमिकता देना रहा है। इसी कारण दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन में तीन करोड़ युवक शादी के लिए घूम रहे है लेकिन दुल्हन की कमी के चलते वे अविवाहित ही हैं। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, चीन में महिला और पुरुषों के बीच का लिंग अनुपात बहुत जल्द हल होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, सरकार लगातार लड़कियों की संख्या में मामूली वृद्धि का सुझाव दे रही है।