TV पर चिड़िया को देखकर बिल्ली ने लगाई छलांग, फ़िर क्या हुआ; देखें Video

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियोज काफी पसंद आते हैं। कई बार तो जानवरों के ऐसे खतरनाक, क्यूट और प्यारा वीडियो सामने आता है, जिस देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली है, एक कुत्ता है और कुछ पक्षी हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बिल्ली बड़े आराम से कुत्ते के साथ बैठकर टीवी देख रही है। अचानक उसको टीवी में चिड़िया नजर आ जाती है। चिड़िया को देखते ही वो अपनी जगह से ऊंची छलांग लगा देती है। इसके बाद कुत्ते के एक्सप्रेशन और जो हुआ उसे देखने के बाद किसी भी हंसी छूट जाएगी।

बिल्ली के इस वीडियो को ट्विटर पर  @buitengebieden_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली बड़ी शांति से कुत्ते के साथ बैठकर टीवी देख रही है। टीवी पर अचानक बिल्ली को चिड़िया नजर आती है और वो जोर से हवा में छलांग लगा देती है। टीवी के सामने छलांग लगाते ही बिल्ली धड़ाम से जमीन पर गिरती है और कुत्ता ये क्या हुआ वाले रिएक्शन देता है।

बिल्ली की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कितना पसंद आ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जानें तक वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसीलिए मेरी बिल्ली टैबलेट देखती है… शुक्र है बच गया।

कैट और डॉग के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में दो बिल्लियों का मस्ती हुए वीडियो भी शेयर किया है।