‘अग्निवीर योजना तुरंत बंद होगी, 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना मिलेगा’ राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश-

Lok Sabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव 2024 कल यानी 29 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। ठीक इससे एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के दमदार नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर देश के कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा हैं कि, “आप हमारी पार्टी की रीड की हड्डी हैं। मैंने सोचा चुनाव का समय हैं, मैं आपसे थोड़ी सी डायरेक्ट बात कर लूं।

ये आम चुनाव नहीं हैं। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव हैं, जिसमें आप जैसे ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं की ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर हैं, आपकी रगो में हैं।”

कांग्रेस की मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो हैं।

इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण गारंटियों को साझा किया हैं।

1. गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

2. अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारियों को 1 साल का अप्रेंटिसशिप और 100000 रुपए दिया जाएगा।

3. किसानों को MSP की कानूनी गारंटी।

4. कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी खत्म करेंगे और मनरेगा मजदूरों की मेहनत ताना 400 रुपए से अधिक करेंगे।

5. 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे।

इन्हें भी पढ़िए –

Ration Card News: क्या आपका या फिर आपके परिवार में राशन कार्ड हैं? यदि हां.! तो उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ, मिलेगा 5 लाख रुपए….

DA Hike: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज.! मई में मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, पेंशन भी बढ़ेगी

नगर निगम में 28 करोड़ का घोटाला: ड्रेनेज लाइनों का काम हुआ नहीं, लगा दिए फर्जी बिल

काम की खबर: आपकी जगह किसी और ने डाल दिया वोट तो क्या है उपाय? यहां जानिए

देखिए वीडियो –