प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजयुमो सूरजपुर के कार्यकर्ता हुए शामिल!

सूरजपुर। भारतीय जनता यूवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 मार्च को संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भाजपा अनुराग सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, सह प्रभारी दीपज्योति मुंड, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य गुंजन प्रजापति के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक में वक्ताओं ने अपना मार्गदर्शन दिया और युवा मोर्चा को जोरदार तरीके से सड़क पर उतरने को कहा, प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी प्रदर्शन की योजनाएं भी बताई गई। आने वाले समय में भाजयुमो बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी जैसे कई बड़े मुद्दे, जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार फेल हो चुकी है, को लेकर प्रदर्शन करेगा।

बैठक पश्चात भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष सूरज सेट्ठी, प्रशिक्षण प्रमुख विराट प्रताप सिंह, शांतनु सिंह चौहान, अजीत दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर सूरजपुर जिले में चल रहे पार्टी की गतिविधियों को अवगत कराया।

जिले के जरही में हुए इंप्रेसि दास के साथ दुर्व्यवहार, अनाचार व हत्या के विषय को अवगत कराते हुए प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन और विधानसभा स्तर पर प्रदेश सरकार के संचालित कार्यकाल पर प्रश्न करने को कहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा, निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी घटना की कड़ी निंदा करता है और क्षेत्र की बेटी के चाहे उनके सम्मान की बात हो चाहे प्रदर्शन की बात हो, भारतीय जनता पार्टी खड़ा है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिले से भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, सूरज शेट्टी, नाजिया खान संतोष गुप्ता, नितेश सोनी, मनी बग्गा, छोटू साहू, विराट, प्रताप सिंह, शांतनु सिंह, अजीत दुबे शामिल हुए।