दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, पुलिस ने पिता को..

अहमदाबाद (गुजरात)। अहमदाबाद में दो छोटे बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की उनके घर के अंदर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मंगलवार को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिया भेज दिया है। पुलिस ने बच्चों के पिता को हत्या का मुख्य संदिग्ध घोषित किया है। हालांकि, बच्चों का पिता फरार है।

पुलिस के मुताबिक, हत्या करीब चार दिन पहले हुई होगी। क्योंकि अहमदाबाद के विराट नगर इलाके घर से दुर्गंध आने की आशंका पर पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के साथ ओधव पुलिस हत्याओं की जांच कर रही है। पुलिस ने पिता को वांछित अपराधी घोषित कर दिया है। पुलिस ने शवों को अलग-अलग कमरों से बरामद किया। मृतकों की पहचान सोनल, उसकी मां सुभद्रा और दो बच्चों गणेश और प्रगति के रूप में हुई है। ये परिवार दो हफ्ते पहले ही विराट नगर शिफ्ट हुआ था। इस मामले में मुख्य संदिग्ध विनोद सोनल का पति है।

अहमदाबाद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव घर के अलग-अलग कमरों से मिले हैं। हत्या के लिए नुकीली चीज से किए गए कई बार बच्चे एक कमरे में एक साथ मिले, जबकि सोनल और उसकी मां दूसरे कमरे में मिले। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों पर किसी नुकीली चीज से कई बार वार किए गए।