महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान, जानें कैसी है तबीयत

किशनगंज. बिहार के किशनगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। इसके बाद लोग हैरान हैं और यह घटना सभी के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई इसे उपर वाले का करिश्मा मान रहा है तो इसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। आम तौर पर एक महिला एक ही बच्चे को जन्म देती है। हालांकि, गर्भधारण के समय बदलाव होने पर जुड़वा बच्चों का भी जन्म होता है, लेकिन एक साथ पांच बच्चों का जन्म होना बहुत ही विरली घटना है।

सोने की शुद्धता कैसे चेक करें? यह है सबसे आसान तरीका

कई बार एक साथ दो या तीन बच्चों को जन्म देने के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया। मामला किसी अजूबे से कम नही है। महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है।

Bank Holiday: मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम सोमवार को ही निपटा लेने में समझदारी

नर्सिंग होम में हुई डिलीवरी

जानकारी के मुताबिक ताहेरा बेगम उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद निकटवर्ती इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। जहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए। पांच बच्चों के जन्म देने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है।

बेखौफ माफिया! अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर ने ASI को कुचला, मौके पर मौत

मुंह में गुटखा भरे वकील जज के सामने दे रहा था दलील, हरकत देख भड़क गए न्यायाधीश, देखें Video

Weather Update: 5 दिन तक इन राज्यों में बारिश की संभावना, भीषण गर्मी से तप रहे कई राज्य, जानिए IMD का अपडेट