अम्बिकापुर में ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ यातायात जागरूकता रथ किया गया रवाना, लोगों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाएगी पाठ

अम्बिकापुर : सरगुज़ा पुलिस द्वारा ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ यातायात जागरूकता की शुरुआत की गयी। जो बिना लाइसेंस के वाहन ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, बाइक में दो से ज्यादा सवारी बैठाना, नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना जैसे जागरूकता अभियान चलाएगी।

आज अम्बिकापुर के यातायात कार्यालय के समीप ज़िले के एसपी तिलक राम कोशिमा, एएसपी ओम चंदेल, नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल व निगम मंडल बल्लू पाठक ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देगी।

सरगुज़ा एएसपी ने बताया कि पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था, लेकिन इस बार महीने भर का कार्यक्रम है। इस दौरान लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शाम के वक्त जो लोग शराब पीकर वाहन चलाते है। उनके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मशीन द्वारा वाहन चालकों की जांच की जाएगी। जो शराब पीते हुए वाहन चलाते पाया जाएगा उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।