सांसद ने सांसद आदर्श ग्राम करम्हा में किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2015

सरगुजा सांसद श्री कमलभान सिंह द्वारा आज सांसद आदर्ष ग्राम पंचायत करम्हा में कलस्टर स्तरीय युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लम्बी कूद, व्हालीवाॅल सहित अन्य स्थानीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन व्हालीवाॅल प्रतियोगिता में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम करम्हा खास, भफैाली, हसुली, पड़सीली, परसा, घंघरी एवं भकुरा के युवा मंडल के टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा किया जा रहा है।