नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सांसद कमलभान सिंह का पलटवार

अम्बिकापुर

सरगुजा सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव के बयान का पलटवार किया है… जिसमें नेता प्रतिपक्ष नें अधिकारीयों द्वारा शासन चलाए जाने की बात कही थी।  बयान पर  प्रतिक्रिया देते हुए सरगुजा से भाजपा सांसद श्री सिंह नें  कहा  है कि नेता प्रतिपक्ष के संदेहास्पद बयानबाजी से ऐसा लगता है कि विपक्ष में होने के कारण सरकार की आलोचना कर रहे है क्योकि वे स्वयं शासन के समस्त योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर शासन के आलाधिकारियों के साथ घुम-घुम कर श्रेय ले रहे हैं। साथ ही सफल क्रियान्वयन करने वाले शासन की आलोचना भी कर रहे हैं। प्रदेश में चल रहें समस्त योजनाओं के बेहतर संचालन व क्रियान्वयन के लिये प्रदेश के नागरिकों को पता है कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा सभी वर्गो को साथ लेकर विकास कार्य किये जा रहे हैं। चाहे वो किसान, गरीब, व्यापारी, कर्मचारी एवं अधिकारी, मजरा, टोली, गांव, सभी क्षेत्र सभी वर्गों की चिन्ता भाजपा की डाॅ. रमन सिंह सरकार कर रही है साथ ही प्रदेष में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के भी मार्गदर्षन व सुझाव से अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से कर रही है।

लोकप्रिय व संवेदनषील भाजपा के डाॅ. रमन सिंह सरकार की कार्यप्रणाली की चिन्ता करने की आवष्यकता नेता प्रतिपक्ष को नहीं है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की यह संवेदनषील सरकार ओलावृष्टि व सुखा जैसे प्राकृतिक आपदाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुये किसान व प्रभावितों को राहत व मुआवजा तत्काल प्रदान कर रही है तथा मैनें स्वयं भी अधिकारियों से इससे सम्बंधित जानकारी लेकर पीडि़त कृषकों व प्रभावितों को राहत देने एवं मुआवजा वितरित करने संबंधी त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देषित भी किया है और इस बावत् छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को भी अवगत कराया है।

इस प्रकार सरकार को बदनाम करने की साजिस रचते हुये ऐसे अर्नगल बयानबाजी किया जाना हास्यास्पद लग रहा है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार चाहे प्रदेष में हो या देष में उस भय, भुख और भ्रष्टाचार से जनता भलीभाॅति परिचित है। नेता प्रतिपक्ष चिन्ता न करें भाजपा की डाॅ. रमन सिंह सरकार की प्रदेष में चैथीबार भी फतह होगी। जनता का आर्षीवाद सरकार के साथ है चाहें जितनी भी बयानबाजी कांग्रेस के नेता कर लें। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि प्रदेष की लोकप्रिय सरकार भाजपा की डाॅ. रमन सिंह सरकार ही है। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष ने कल एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित करा कर कई मामलो में  राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला था।