Sachin Pilot in Raipur: पायलेट पहुँचे रायपुर, छत्तीसगढ़ में ईडी छापे पर कह दी बड़ी बात

रायपुर. कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने डेलीगेट्स का आना जारी है। आज राजस्थान के मंत्री सचिन पायलट के साथ ही और भी कई नेता रायपुर पहुंचे। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि महाधिवेशन में महत्वपूर्ण चर्चा होगी। प्रस्ताव जो पारित होंगे आने वाली राजनीति का रास्ता तय होगा। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। पूरे देश के कार्यकर्ता यहां पर आएंगे 15000 कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां पर आएंगे। कांग्रेस का अधिवेशन हमेशा देश की राजनीति में नया मोड़ साबित हुए है। मुझे लगता है रायपुर का अधिवेशन सार्थक साबित होगा।2024 तक कैसे भाजपा को पराजित कर पाएंगे उस विषय पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। हमे जनता तक पहुंचना है भाजपा की नाकामी को हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है। उसमें कांग्रेस पार्टी अग्रणी रहेगी। मुझे लगता है कि सहयोगियों के साथ हम लोग 24 का चुनाव चुनौती देकर जीतेंगे।

राजस्थान छत्तीसगढ़ सब जगह कांग्रेस जीतेगी। हमें लगता है कि हम 2024 के अंदर भाजपा को चुनौती देकर हरा पाएंगे। भारत सरकार ने मन बना लिया है अपने पॉलीटिकल अपोनेंट्स को, राजनीतिक पराजय बात की बात है लेकिन एजेंसीज का दुरुपयोग करके एक संदेश देना चाहते हैं। चाहे वह बीबीसी के दफ्तर पर छापा मारना हो, चाहे कांग्रेस के लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार करना हो छापेमारी हो।सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। उनके घमंड और अहम का परिचय है लेकिन जनता सब देख रही है सही समय पर जनता जवाब देगी।