तमाम अटकलों पर लगा विराम.. अमित जोगी की दो टूक.. मुख्यमंत्री कौन है.? इससे जनता को कोई फर्क नही पड़ता..

रायपुर..प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को लेकर सियासी घमासान के बाद प्रदेश के 53 विधायकों समेत कई मंत्री दिल्ली दरबार की शरण मे है..और इसी बीच आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से विधायक रेणु जोगी भी दिल्ली में मौजूद है..और मीडिया रिपोट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलें लगाई जा रही थी..और अब उन अटकलों पर विराम लग गया है!..

दरअसल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है..पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित ने कहा है..की विधायक रेणु जोगी के दिल्ली प्रवास को राजनैतिक दौरे से जोड़कर देखना गलत है..और उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में नही हो रहा है..

वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान पर अमित जोगी ने दो टूक कहा है..की जनता को कोई फर्क नही पड़ता है..की मुख्यमंत्री कौन है..