गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज 3 बजे लेंगे गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक… इन मुद्दों पर होंगी चर्चा..

रायपुर। नक्सल समस्या सहित अन्य मामलों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दोपहर 3 बजे से विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। ताम्रध्वज साहू रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में नक्सल समस्या, उप-निरीक्षक और आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध, कानून व्यवस्था और राजनीतिक प्रकरण वापसी विषयों पर अधिकारियों से चर्चा होगी।

बता दें कि आज पूर्व मंत्री बृहमोहन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के आदिवासियों को नक्सलियों के भरोसे छोड़ दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरीह आदिवासी जनता के हत्या की दोषी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार आते ही नक्सली हावी हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार निरीह आदिवासी जनता के हत्या की दोषी है। नक्सल मोर्चे पर सरकार की कोई कारगर नीति नहीं है।