Chhattisgarh COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा नए मरीज़… एक की मौत.. जानिए आपके जिले का ताजा अपडेट…



रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश भर में सोमवार को कोरोना के 360 केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि एक की मौत हुई है। इस वर्ष फरवरी के बाद से सर्वाधिक केस मिले हैं। कोरोना के बढ़ते ग्राफ का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अप्रैल और मई में 320 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले थे। वहीं, जून में 1729 केस रिपोर्ट हुए।

जुलाई के 11 दिनों में ही 2173 केस मिल चुके हैं। सोमवार को 11634 सैंपल जांच में 360 लोग पाजिटिव मिले हैं, जो 22 जिलों के हैं। सर्वाधिक 67 केस दुर्ग जिले से मिले हैं। वहीं, रायपुर में 62 केस मिले हैं। जांजगीर-चांपा जिले में एक मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में 1678 एक्टिव केस हैं, जिसमें सर्वाधिक 325 दुर्ग के शामिल हैं। रायपुर में 302 सक्रिय केस हैं।

इधर, कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी लोगों में कोई सतर्कता नहीं दिख रही है। बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थानों में बड़ी संख्या में आ रहे लोग बिना किसी सुरक्षाकवच के घूम रहे हैं। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही घूमते दिखते हैं। सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना, थूकने जैसी प्रवृत्ति और भी बढ़ने लगी है।

20220712 102801