छतीसगढ़ : इस इलाक़े में फ़िर पहुंचा 4 हाथियों का दल, संख्या बढ़कर हुई 7, जानें- किन-किन क्षेत्रों में विचरण कर रहे हाथी

महासमुंद। एक बार फिर सिरपुर क्षेत्र में बलौदाबाजार जिले के रोहांसी वनपरिक्षेत्र के चार हाथियों का दल पहुंच गया है। जिसके बाद अब संख्या 3 से बढ़कर 7 हो गयी है। वहीं हाथियों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गयी है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले का चंदा हाथियों का 26 दल फिलहाल बालोद जिले में विचरण कर रहे है। महासमुंद परिक्षेत्र में एक हाथी कक्ष क्रमांक वन विकास निगम खिरसाली बंदोरा अचानकपुर के वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है, चार हाथी मुरूमडीह कौहाबाहरा, छतालडबरा के बीच वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। 02 हाथी बांसुकड़ा के वन क्षेत्र में विचरण है।