Chhattisgarh News : पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में हुआ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत… 

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के मिनीमाता चौक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में मोहन मरकाम का भव्य स्वागत हुआ। जिसको लेकर युवाओं में भारी जोश का माहौल था।

आपको बता दें कि जन जागरण पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण पदयात्रा पर पहुंचे हुए थे। अकलतरा क्षेत्र में पदयात्रा करने के बाद पामगढ़ शिवरीनारायण जैजैपुर क्षेत्र में कल पदयात्रा में शामिल होगे।