सरगुज़ा : कोरोना संक्रमित होने के बाद… ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीणजनों से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव… विहान भवन का लोकार्पण व स्नानागार के लिए किया भूमिपूजन

अम्बिकापुर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी०एस० सिंहदेव ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अम्बिकापुर ब्लॉक के जगदीशपुर ग्राम पंचायत में 8 मार्च महिला दिवस पर महिला सामुदायिक भवन (विहान भवन) का लोकार्पण किया साथ ही महिलाओं हेतु सुरक्षित स्नानागार हेतु भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया।

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी ऑनलाईन माध्यम से ग्रामीणजनों से मिले और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह दोनों ही मांग ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के काफी अहम है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जगदीशपुर से इसकी शुरुआत होने से प्रदेश भर में इसके निर्माण एवं आगामी कुछ वर्षों में दोनों ही कार्यों के होने की संभावना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिला सामुदायिक भवन (विहान भवन) ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर केंद्र के रूप में जाना जायेगा, गांवों की महिलाएं, समूह से जुड़ी बहनें इस केंद्र के जरिये अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगी, यह केंद्र उनके लिये प्रशिक्षण, बैठक, उत्पादन एवं विक्रय सहित अन्य कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा।

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि ऐसे केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने से महिलाओं को समूह के माध्यम से विभिन्न कार्य करने हेतु स्थान उपलब्ध होने के कारण, कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा, अब तक समूह की महिलाओं एवं गांव की अन्य महिलाओं के लिए कोई भी सामूहिक एवं सामुदायिक कार्य करने ले लिए स्थान का अभाव होता था, जिससे वे कार्य करने से बचती थीं, मेरा मानना है कि हर ग्राम पंचायत में ऐसे केंद्र बनने चाहिए, जिससे महिलाओं को अपने कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु स्वतंत्र वातावरण एवं स्थल मिले, यह केंद्र मिल का पत्थर साबित होगा, हर ग्राम पंचायत में एक ऐसा केंद्र बनाया जायेगा, जहां से महिलाएं सामूहिक रूप में अथवा समूह के माध्यम से अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

आज का यह दिन अंतराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को समर्पित है और यह केंद्र आज ही के दिन महिलाओं कप समर्पित करते हुए मुझे खुशी है कि हमारे विभाग द्वारा महिलाओं को महिला दिवस पर एक अच्छा सा गिफ्ट दिया गया। आप सभी का साथ और विश्वास इसी तरह से बना रहे, हम सब साथ मिलकर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ऐसा भवन बना कर बहनों को समर्पित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने कहा कि लगभग सभी ग्राम पंचायतों से स्नानागार की मांग की जाती है और उसके लिए भी पहल अब शुरू हो गई है और अब जगदीशपुर से आज इसकी शुरुआत हुई है, सरगुजा से महिलाओं के लिए ऐसे दो योजनाओं की शुरुआत निश्चित ही महिला दिवस पर एक बड़ा कार्य है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि दोनों ही केंद्रों की शुरुआत काफी अहम है, महिलाओं के लिए महिला सदन और स्नानागार दोनों ही जरूरी चींजें हैं, और इस पर महाराज साहब ने निर्णय लेकर हम महिलाओं को इसकी सौगात दी है यह एक बड़ी उपलब्धि है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि दोनों ही बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसकी मांग बहुत समय से गांवों में थी, कॉंग्रेस के शासनकाल में महाराज साहब के पंचायत मंत्री रहते इस मांग का पूरा होना सिर्फ सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए जरूरी थी और अहम मांग थी, हम सब इसके लिए पंचायत मंत्री टी.एस. बाबा के आभारी हैं।

इस दौरान जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेश मलिक गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष बंटी शर्मा, संध्या रवानी, सिमा सोनी, रुही गज़ाला, चित्रा मिश्रा, शशांक चौधरी, शशिकला, नेहा तिवारी, नसरीन एहसन, हमीदा, पार्वती, धर्मावती, गीता राजवाड़े, सरोज, बेबी, निर्मला, शोभा, गीता, दस्मतिया, परोपती, मनेश्वरी, रेखा, सुमित्रा सहित काफी संख्या में विभिन्न महिला समूहों से महिलाएं उपस्थित थीं। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, आरईएस के एसडीओ, सब इंजीनियर सहित पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।