Surguja: महतारी वंदन योजना लागू होने पर महिलाओं का मुँह मिठा करा महिला मोर्चा ने किया खुशी का इजहार

सीतापुर/अनिल उपाध्याय. छत्तीसगढ़ चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना लागू करने पर महिला मोर्चा ने खुशी जताई है। इस योजना के तहत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपये की वार्षिक वित्तीय सहायता राशि दी जायेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता कंसारी ने ग्राम सुर, सोनतराई में महिलाओं का मुँह मीठा कराते हुए खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्हें अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।