छत्तीसगढ़ : पुलिस कस्टडी में खुदकुशी की कोशिश… युवक ने गले और हाथ की नस काटी.. मचा हड़कंप

बालोद। रनचिरई थाने में पुलिस कस्टडी में एक युवक ने अपने गले और हाथ की नस काट ली। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से युवक को आपातकालीन वाहन से गुंडरदेही सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया है। घायल युवक अपहरण का आरोपी है।

रनचिरई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू ने बताया कि धारा 363 के मामले में उसे उत्तर प्रदेश से लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार पेपर पिन के माध्यम से आरोपी ने खुद को नुकसान पहुंचाया है। गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल आरोपी का नाम हरिश्चंद्र है। सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।