अपहरण और बलात्कार के आरोप मे 22 महीने से फरार.. आरोपी बिहार से गिरफ्तार..

दुर्ग। महिला संबंधी अपराधो को संज्ञान पर लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से) की निर्देशन मे जिला दुर्ग की पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया था। दुर्ग पुलिस की टीम ने अपनी कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुये जिला दुर्ग के भिलाई नगर थाने के अपराध क्र. 51/2019 धारा 363, 366, 376 भादवि. 3, 4 पाक्सो एक्ट के आरोपी श्रवण कुमार पिता बाल्मिकी सिंह उम्र 23 साल को ग्राम लाखो जिला बेगुसराय विहार से को बिहार राज्य के अलग अलग स्थान से गिरफ्तार कर भिलाई जिला दुर्ग लेकर आने मे सफलता प्राप्त किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा राज्य मे महिला संबंधी अपराधो मे अंकुश लगाने के लिये दिये जा रहे दिशा निर्देश के अनुरुप त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला दुर्ग के पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर (भापुसे.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर अजीत यादव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध प्रवीरचंद तिवारी के मार्गदर्शन मे जिला दुर्ग के थाना भिलाई नगर के अपराध क्र. 51/19 धारा 363, 366, 376 भादवि. 3, 4 पाक्सो एक्ट के आरोपी पतासजी हेतु प्रशिक्षु उप पुलिस अधी. निशांत पाठक के नेतृत्व मे पुलिस टीम बिहार रवाना किया गया था।

जो कि जिला दुर्ग छ.ग. की पुलिस पार्टी ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुये जनवरी 2019 से फरार आरोपी के निरंतर पतासजी करते हुये बिहार के चुनावी समर मे भी आरोपी को पतासजी कर आरोपी श्रवण कुमार पिता बाल्मिकी सिंह उम्र 23 साल को ग्राम लाखो जिला बेगुसराय बिहार से गिरफ्तार कर सकुशल जिला दुर्ग छ.ग. लाने मे सफलता प्राप्त किया है।

उक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु. उप पुलिस अधी. निशांत पाठक, डा. चित्रा वर्मा उप निरी. रमेन्द्र यादव, सउनि. जितेन्द्र चन्द्राकर, आर. उपेन्द्र यादव आर. सुरज पाण्डेय एवं सायबर सेल प्रभारी निरी. नरेश पटेल एवं प्र. आर. चन्द्रशेखर बंजीर की भुमिका महत्वपूर्ण रही।