लड़कियों ने बीच सड़क की कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई.. वीडियो वायरल

जालौन.. जिले के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने स्टेशन रोड पर पिटाई कर दी.. पिटाई का वीडियो वायरल हो गया.. लड़कियों ने नेता पर फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है.. वहीं अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी है.. लड़िकयों के घर पर उनकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख का सामान गया था.. जिसका तगादा करने पर ही लड़कियों ने उनके साथ मारपीट की है..

अनुज ने थाने में लड़कियों के खिलाफ तहरीर भी दी है.. इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल वे जांच कर रहे है, जल्द कार्रवाई की जाएगी..

घटना के बाद सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चा होने लगी.. थाने में लड़कियों के परिजन और कांग्रेसी भी डटे रहे.. लड़कियों की ओर से भी तहरीर दी गई है…