पशुधन विकास विभाग में 25.54 लाख की खरीदी में भ्रष्टाचार का खुलासा

बिना निविदा के ही खरीद ली 25 लाख की दवाई व उपकरण

चहेती फर्मो से अधिक दाम में की गई खरीदी

अम्बिकापुर- देश दीपक “सचिन” आरटीआई कार्यकर्ता दिनेश सोनी ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कुछ दस्तावेज प्राप्त किये है। प्राप्त दस्तावेजो में पशुधन विकास विभाग के द्वारा 25 लाख की खरीदी में गड़बड़ी उजागर हुई है। इन दस्तावेजो के अनुसार विभाग ने बिना निविदा निकाले ही 25 लाख की खरीदी की है। साथ ही अपने चहेते फर्मो से कोटेशन मंगवाकर महंगे दामो पर दवाईया व अन्य उपकरण खरीदे गए है। आरटीआई कार्यकर्ता दिनेश सोनी ने मामले की शिकायत कृषि उत्पादन आयुक्त छ.ग.शासन, कमिशनर सरगुजा व कलेक्टर सरगुजा से की है।

दिनेस सोनी ने शिकायत करते हुए यह आरोप लगाये है की अम्बिकापुर पशुधन विकास विभाग के उप संचालक एसपी सिंह व स्कंध शाखा प्रभारी एसपी कश्यप के द्वारा वर्ष 2016-17 में 25.54 लाख की औषधी व अन्य उपकरणों की खरीदी में छ.ग.भण्डार क्रय नियमो का उल्लंघन किया है। की गई शिकायत में प्राप्त दस्तावेजो के आधार पर बताया गया है की दवाइयों की खरीदी चार गुना महंगे दामो पर कर शासन की राशी का बंदरबांट किया गया है। लिहाजा मामले की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

बहरहाल मामले में जांच तो महज औपचारिकता है आरटीआई से मिले दस्तावेज भला झूठे कैसे हो सकते है क्योकि ये जानकरी भी उसी ने दी है जिसने भरष्टाचार किया है। लिहाजा अगर अधिकारी चाहे तो कार्यवाही तो तय है। लेकिन फिलहाल इंतजार करना होगा जांच पूरी होने का।

डॉ एसपी सिंह उपसंचालक पशुधन विकास विभाग

25 लाख की खरीदी में भ्रष्टाचार किये जाने के सवाल पर पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक एसपी सिंह दस्तावेज बाहर आ जाने के बाद भी यही कह रहे है की मेरे द्वारा सारे काम नियम के अनुसार किये गए। मामले के कही कोई अनियामितता नहीं की गई है।

एपी सान्डिल्य उपायुक्त

वही इस मामले की शिकायत कमिश्नर को किये जाने के बाद इस मामले में उपायुक्त एपी सान्डिल्य ने कहा है की शिकायत अभी ही मिली है इस लिए अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसमें कार्यालय से एक टीम बनाकर जांच कराई जाएगी.. आरटीआई के दस्तावेजो के देखने पर प्रतीत होता है की शिकायत सही है। श्री सान्डिल्य ने यह भी कहा की दोषी पाए जाने पर आर्थिक अनियमितता के मामले में वसूली की और नियम विरुद्ध आचरण करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।