Swami Atmanand School Requirement: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें पूरा डिटेल

Swami Atmanand School Requirement: टीचर के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। दरअसल, धमतरी जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना/ कुरूद /भैंसमुंडी /नगरी /गोपालपुर/ चर्रा में रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। शिक्षक के पद के लिए कैंडिडेट्स 14 फरवरी 2023 शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक/ कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बटना जिला जेल रोड अर्जुनी थाना के पास बठेना जिला धमतरी पिन कोड- 49 3773 के पते पर एप्लिकेशन फॉर्म भेज सकते हैं।

पदों की संख्या – कुल 20 पद

इन पदों के लिए इस प्रकार क्वालिफिकेशन हैं।

व्याख्याता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं बीएड अनिवार्य हैं। साथ ही, संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होनी चाहिए।

शिक्षक – 1.किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक एवं बीएड/ डीएड /डीएलएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। साथ ही, संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना चाहिए।

2.TET पूर्व माध्यामिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।

सहायक शिक्षक विज्ञान – 1.किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान समूह से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। साथ ही, संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना चाहिए।

2.डीएड/डीएलएड के साथ TET प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।

सहायक शिक्षक कला – 1.किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कला या वाणिज्य समूह से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। साथ ही, संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना चाहिए।

2.डीएड/डीएलएड के साथ TET प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं लिया जाएगा। वही शिक्षक के पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष 1 वर्ष तक होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट स्कोर अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन –