फ़्री NEET कोचिंग का संस्था में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया फीडबैक, Question❓ का सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को मिल रहा पुरस्कार!

अंबिकापुर.Free NEET Coaching: सरगुजा जिले में शहर के साथ ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को देश के सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा फ़्री में कराया जा रहा हैं। सरगुजा कलेक्टर के पहल से शुरू हुई फ़्री कोचिंग की संचालन 28 मार्च से चल रहा हैं। इसी बीच सरगुजा कलेक्टर स्वयं संस्था में फीडबैक लेने पहुंचकर तैयारी कर रहे हैं छात्र छात्राओं को क्वेश्चन पूछ कर स्टूडेंट को पुरस्कृत कर रहे हैं। बच्चों का उत्साह अब नीट कोचिंग में दिखने लगा हैं।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आवासीय फ़्री नीट कोचिंग का संचालन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबिकापुर में किया जा रहा हैं। कक्षा का संचालन निरंतर 38 दिवस तक होगा। कक्षा में अभी तक 164 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रतिदिन इनमें भौतिक, रसायन, वनस्पति एवं जंतु विज्ञान की एक-एक घंटे की अवधि की कक्षा संचालित होती हैं। छात्र-छात्राओं को फ़्री आवासीय व्यवस्था के साथ ही छात्रावास से पुलिस लाइन विद्यालय तक आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई हैं। बच्चों के अभ्यास के लिए बेहतर अध्ययन सामग्री और किताबें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। समय-समय पर कलेक्टर सरगुजा स्वयं स्टूडेंट्स से मिला रहे हैं साथ में उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। और इतना ही नहीं स्टूडेंट्स को प्रश्न पूछ कर सही उत्तर देने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाता हैं। इसके साथ ही, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय शासकीय मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त रीडर्स एवं प्रोफेसर, पूर्व मेडिकल छात्र द्वारा तैयारी कर रहे बच्चों का मोटिवेशनल क्लासेस लेते हैं।

बता दें कि, सरगुजा जिले में चल रहे उत्कर्ष क्लासेस कलेक्टर सरगुजा के निर्देशन में पूरे जिले में 35 हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में गणित, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान तथा हाईस्कूलों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की पढ़ाई उत्कर्ष कोचिंग के रूप में शुरू की गई हैं। इन कोचिंग से सरगुजा के छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं में मदद मिलेगी। उत्कर्ष की ये कक्षाएं पूरी गर्मी में सप्ताह में चार दिवस कोचिंग एवं पांचवें दिवस साप्ताहिक परीक्षा के साथ पूरी होंगी। इसी तरह सरगुजा जिले के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के लिए कलेक्टर सरगुजा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ई सेवाएं एवं करियर मार्गदर्शिका का निर्माण कराया जा रहा हैं। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के प्रबंधन, विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं के जानकारी के साथ पाठ्यक्रम, विभिन्न विषयों के साथ रोजगार के अवसर, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुविधाएं, सरगुजा जिले के बच्चों को राज्य स्तर एवं राष्ट्र स्तर पर उपलब्ध टैलेंट हंट एवं अन्य छात्रवृत्तियों से संबंधित परीक्षाओं की जानकारी का संकलन किया जा रहा हैं। इस मार्गदर्शिका में 12वीं के बाद विदेशी भाषाओं को सीखने के लिए भी जानकारी संग्रहित की गई हैं। ताकि, सरगुजा के बच्चे अपना परचम विदेशों में भी लहरा सके।

इन्हें भी पढ़िए –

दूल्हा-दुल्हन की जयमाला स्टेज पर हुई ऐसी एंट्री, देखते ही चौंक गए लोग, बोले- भाई का ये B.Tech Final Year प्रोजेक्ट हैं! देखिए VIDEO

अंकल जी का डांस Video सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां, वीडियो को मिला 1 मिलियन से अधिक व्यू

Liquor shops closed: छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेंगी शराब और मांस-मटन की सभी दुकानें बंद, शासन ने जारी किया आदेश…

भोजपुरी के Hot एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को छोड़ इस एक्टर संग लिए सात फेरे! बगल में खड़े निरहुआ देखते रह गए, देखिए फोटो…