दूल्हा-दुल्हन की जयमाला स्टेज पर हुई ऐसी एंट्री, देखते ही चौंक गए लोग, बोले- भाई का ये B.Tech Final Year प्रोजेक्ट हैं! देखिए VIDEO

Dulha Dulhan Viral Video: इन दोनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की वीडियो वायरल करने का ट्रेंड भी बन गया हैं। जानबूझकर लोग व्याह में अजीबोगरीब और मजेदार हरकतें करते हैं, और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करते हैं। ज्यादातर मामलों में देखने को मिलता हैं कि, कभी दुल्हन स्टेज पर बैठकर बंदूक चलाती हैं तो कभी दूल्हा अजीबोगरीब डांस करता हैं। इसके अतिरिक्त दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के वीडियो भी खूब वायरल होते रहते हैं। अब इसी लिस्ट में एक और वीडियों सामने आया हैं जहां दुल्हा और दुल्हन की जयमाला वाला स्टेज पर अनोखी एंट्री देखकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तहलका मचा रहा हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दूल्हा और दुल्हन को डिजाइन वाले एक छोटे से सेटअप पर खड़ा कर दिया जाता हैं। जो एक ट्रैक से अटैच होता हैं।दूल्हा-दुल्हन इसी पर खड़े हो जाते हैं और फिर इस सेटअप को मशीन से चलाया जाता हैं। इस तरह दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आकर एकसाथ वरमाला स्टेज पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद पीछे लगा डिजाइन दिल के आकार का बन जाता हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दूल्हा-दुल्हन इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @razz_chandan_50 पर शेयर किया गया हैं। ख़बर लिखे जाने तक वीडियो को 1मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका हैं। इसके साथ ही वीडियो पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट के जरिए रिएक्शन भी आया हैं।

एक यूजर ने लिखा- यह टेक्नोलॉजी तो अंबानी भी नहीं एफॉर्ड कर सकते हैं। दूसरे ने लिखा हैं- दो दिल मिल रहे हैं…मगर हिलते डुलते। तीसरे ने लिखा हैं- आपकी डिवाइस सफलतापूर्वक कनेक्ट हो गई हैं। चौथे ने लिखा हैं- मैं इसे किए बिना मरना भी पसंद नहीं करूंगी। पांचवे ने लिखा हैं- भाई का ये बी टेक फाइनल ईयर प्रोजेक्ट हैं। एक ने लिखा हैं- मैं तो गिरने का इंतजार कर रहा हूं।

देखिए वायरल वीडियो –





इन्हें भी पढ़िए – अंकल जी का डांस Video सोशल मीडिया पर बटोर रहा हैं सुर्खियां, वीडियो को मिला 1 मिलियन से अधिक व्यू

मिशन 2024: छत्तीसगढ़ के इस लोकसभा के 8 विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा… लेकिन प्रत्याशी को लेकर आपस में मतभेद.. बीजेपी शून्य लेकिन संगठन व कार्यकर्ताओ में एकजूटता..!

Ram Navami 2024: रामगढ़ में आस्था का जनसैलाब, सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु हजारों फीट ऊंची पहाड़ी चढ़कर श्रीराम जानकी मंदिर में कर रहे पूजा-अर्चना

Ram Navami 2024: अयोध्या में रामलला जन्मोत्सव की धूम, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

Liquor shops closed: छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेंगी शराब और मांस-मटन की सभी दुकानें बंद, शासन ने जारी किया आदेश…